#आज रामनगर कांग्रेस और #विधानसभा चुनावों को लेकर एक राजनीतिक समीक्षा की पोस्ट लिखी, जिसमें #रामनगर नगर पालिका के चेयरमैन #हाजी मोहम्मद अकरम के समर्थकों ने कमेंट बॉक्स में उन्हें कांग्रेस से विधायक पद का दावेदार बताया, इसके साथ ही व्यक्तिगत रूप से भी कहा, कि वह भी एक दावेदार हैं।
#फिलहाल हाजी मोहम्मद अकरम द्वारा स्वयं स्पष्ट रूप से की गई ऐसी किसी दावेदारी की सूचना हमें नहीं है, #लेकिन उनके समर्थकों के अनुसार रामनगर नगर पालिका के #पांच बार के चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम यदि विधायक पद की दावेदारी कांग्रेस से जताते हैं, तो क्या #कांग्रेस पार्टी उन पर विश्वास जताएगी, #रामनगर नगर पालिका और #रामनगर विधानसभा के चुनावी समीकरणों में बड़ा अंतर है, यह भी समझना होगा। यह भी ज्ञात हो कि बीते नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने किसी का टिकट निर्धारित कर इसे ओपन टू आल किया, जहां कांग्रेस समर्थित हाजी मोहम्मद अकरम और भुवन पांडेय चुनाव मैदान में आमने-सामने थे।
आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।
#uttrakhand #nainital #Ramnagar