नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष उमेश यादव का शेखर शर्मा के कैंप कार्यालय पर भव्य स्वागत*
*बांदा।* समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष उमेश यादव का कैंप कार्यालय शेखर शर्मा के यहाँ आगमन हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
शेखर शर्मा ने मिठाई खिलाकर उमेश यादव को जिला अध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वरिष्ठ समाजवादी नेता, युवा कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि उमेश यादव के अनुभवी नेतृत्व में समाजवादी पार्टी जनपद में नई ऊंचाइयों को छुएगी और अखिलेश यादव जी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
#AkhileshYadavji #ShyamlalJi #ShivpalSinghYadavJi #SamajwadiPartyUttarPradesh
Atarra, Banda | Sep 29, 2026