*बांदा - जमीन हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार*
बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जमीन का जबरन/फर्जी बैनामा कराने और व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
*मामला क्या था -*
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खाईपार की रहने वाली आशमा ने शिकायत दी थी कि उनके पति निसार अहमद के नाम पर जमीन थी, जिसे कुछ लोगों ने बिना पैसे दिए जबरन दबाव बनाकर फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिया और गाली-गलौज व धमकी देते थे। इससे परेशान होकर निसार अहमद ने 6/7 अप्रैल 2025 की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था।
इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य संकलित किए गए और सुसाइड नोट को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की पहचान हुई।
*गिरफ्तार अभियुक्त -* फारूख अली पुत्र अहमद अली, निवासी खूंटी चौराहा अलीगंज, बांदा
*पंजीकृत अभियोग -* मु0अ0सं0 664/25 धारा 108/318(4)/351(3) BNS थाना कोतवाली नगर
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज 28.09.2026 को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में शामिल अन्य अभियुक्तों के खिलाफ भी साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
*गिरफ्तारी टीम -* चौकी प्रभारी खाईंपार रोशन लाल सरोज और हेड कांस्टेबल राजीव कुमार
Atarra, Banda | Sep 29, 2026