
नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर जन-जागरूकता अभियान जारी
सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा आम लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
आइए, हम सभी मिलकर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लें।
#CMSamrat #samratchoudhary
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sitamarhi Social Welfare Department, Government of Bihar Rural Development Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar