
किसान भाइयों, रबी सीजन में गेहूं, सरसों, आलू और अन्य फसलों की खेती के लिए खाद की जरूरत पड़ती है। ऐसे में खाद खरीदने से पहले उसकी निर्धारित कीमत की जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि किसानों को खाद की खरीदारी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
प्रमुख खादों की प्रति बोरी कीमतों इस प्रकार है।
1. यूरिया (45 किलोग्राम) – ₹266.50
2. DAP (50 किलोग्राम) – ₹1,350
3. NPK 12:32:16 (50 किलोग्राम) – ₹1,470
4. NPK 10:26:26 (50 किलोग्राम) – ₹1,470
5. NPK 16:16:16 (50 किलोग्राम) – ₹1,200 से ₹1,350
6. MOP पोटाश (50 किलोग्राम) – ₹1,700 से ₹1,800
7. SSP (50 किलोग्राम) – ₹450 से ₹550
8. अमोनियम सल्फेट (50 किलोग्राम) – ₹800 से ₹900
किसान भाइयों, ध्यान दें कि ये कीमतें उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर हैं। अलग-अलग कंपनियों, ब्रांड और क्षेत्र के अनुसार कुछ उर्वरकों की कीमतों में अंतर हो सकता है। विशेष रूप से DAP और अन्य फॉस्फेटिक एवं पोटाशयुक्त उर्वरकों की वास्तविक बिक्री कीमत की पुष्टि बोरी पर छपे MRP और विक्रेता से जरूर करें।
खाद खरीदते समय हमेशा पक्की रसीद लें और निर्धारित MRP से अधिक भुगतान करने से बचें। किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर संबंधित कृषि विभाग में शिकायत करें।
अब किसान भाइयों से एक सवाल: आपके जिले में DAP खाद की एक बोरी कितने रुपये में मिल रही है?
कमेंट में अपने जिले और गांव का नाम लिखकर खाद की कीमत जरूर बताएं, ताकि अलग-अलग क्षेत्रों के किसानों को भी जानकारी मिल सके।
#खाद_रेट #DAPPrice #UreaPrice #NPKFertilizer #Potash #SSPFertilizer #किसान #कृषि_समाचार #FertilizerPrice #IndianFarmers #KisanNews