
लोकार्पण से पहले धंसा ‘राम वन गमन मार्ग’, निर्माण गुणवत्ता पर उठे रहे है सवाल…
अयोध्या से चित्रकूट को जोड़ने वाले करीब 4,400 करोड़ रुपये की लागत वाले ‘राम वन गमन मार्ग’ पर निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फोर-लेन कॉरिडोर के श्रृंगवेरपुर पुल का एक हिस्सा पहली ही बारिश में धंस गया, जिसके चलते इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है।
लोकार्पण से पहले ही पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सड़क धंसने के साथ ही रिटेनिंग वॉल में भी दरारें सामने आई हैं। लोगों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और अब समस्या के स्थायी समाधान के बजाय सिर्फ ऊपरी स्तर पर मरम्मत की जा रही है।
फिलहाल तकनीकी टीमें क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत में जुटी हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि महज सड़क की ऊपरी परत ठीक करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उनका आरोप है कि धंसने के पीछे की मूल वजह की जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
अब सवाल यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर पर पहली बारिश में ही ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री तथा तकनीकी मानकों की जांच किस स्तर पर हुई।
ऐसा सिर्फ उत्तरप्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश के अलग अलग राज्यों में देखने को मिलता रहता है!
Araria, Araria | Sep 7, 2026