⬇️अमित पाण्डेय का भारतीय नौसेना में चयन , NDA परीक्षा पास कर इंडियन नेवल एकेडमी के लिए चयनित !⬇️
पिथौरागढ़ के न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र अमित पाण्डेय ने NDA (10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme) परीक्षा उत्तीर्ण कर शानदार सफलता हासिल की है। उनका चयन इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एझिमाला (केरल) में प्रशिक्षण के लिए हुआ है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वह भारतीय नौसेना में अधिकारी (Officer) के रूप में सेवा देंगे।
अमित की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और जनपद में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता को विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया है।