
*बिलासपुर जिले का सक्रिय चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 7.28 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद; आरोपी के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज, जिनमें 7 ND&PS Act के मामले शामिल।*
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना स्वारघाट पुलिस की टीम गंदराल लिंक रोड, स्वाहण से मैहला के पास नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल, HP-22A-9613 पर सवार व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.28 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान विवेक कुमार पुत्र प्रदीप, निवासी गांव कोटला, डाकघर बाड़ी मझेड़वां, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना स्वारघाट में मुकदमा नंबर 96/26 धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पाया गया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही विभिन्न पुलिस थानों में कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 7 मामले ND&PS Act के तहत दर्ज हैं। इनका विवरण निम्नलिखित है:
1. मुकदमा नंबर 90/15, दिनांक 09.04.2015, धारा 451, 323, 427, 506, 34 IPC, थाना घुमारवीं।
2. मुकदमा नंबर 212/15, दिनांक 29.10.2015, धारा 379, 223 IPC, थाना घुमारवीं।
3. मुकदमा नंबर 113/2019, दिनांक 22.05.2019, धारा 21 ND&PS Act, थाना सदर।
4. मुकदमा नंबर 32/20, दिनांक 21.02.2020, धारा 21, 29 ND&PS Act, थाना घुमारवीं।
5. मुकदमा नंबर 175/22, दिनांक 19.07.2022, धारा 21, 29 ND&PS Act, थाना सदर।
6. मुकदमा नंबर 81/22, दिनांक 11.01.2022, धारा 379, 411 IPC, थाना सदर।
7. मुकदमा नंबर 181/23, दिनांक 05.08.2023, धारा 21, 25, 29 ND&PS Act, थाना सदर।
8. मुकदमा नंबर 131/24, दिनांक 24.05.2024, धारा 356, 34 IPC, थाना घुमारवीं।
9. मुकदमा नंबर 191/24, दिनांक 08.08.2024, धारा 304(2), 112 BNS, थाना बद्दी।
10. मुकदमा नंबर 98/26, दिनांक 04.08.2026, धारा 21 ND&PS Act, थाना तलाई।
11. मुकदमा नंबर 218/26, दिनांक 23.10.2026, धारा 21 ND&PS Act, थाना घुमारवीं।
उपरोक्त मामलों के अतिरिक्त, इस मामले में भी चिट्टे की सप्लाई से जुड़े Backward एवं Forward Linkages की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि नशे की सप्लाई चेन में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जा सके।