
पैराडाइज होटल में मारपीट, तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपी काबू
– थाना शहर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों को किया जाएगा माननीय न्यायालय में पेश
फतेहाबाद, 3 जून। थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने पैराडाइज होटल में मारपीट, तोड़फोड़ तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान सुंदर नगर फतेहाबाद की गली नंबर 2 निवासी ललित उर्फ लिट्टी पुत्र राजेंद्र कुमार तथा सुंदर नगर फतेहाबाद में हनुमान मंदिर के नजदीक निवासी प्रदीप सिंह पुत्र राणा सिंह के रूप में हुई है।
थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि शिकायतकर्ता गांव सदलपुर, जिला हिसार निवासी कुलदीप पुत्र सुरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सिरसा रोड स्थित पैराडाइज होटल में मैनेजर है। रात के समय कुछ युवकों के साथ पहचान संबंधी दस्तावेज और कमरे के किराये को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर रिसेप्शन में घुसकर उसके साथ मारपीट की तथा होटल में तोड़फोड़ की। घटना में शिकायतकर्ता को चोटें आईं और होटल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।
शिकायत के आधार पर थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 242 दिनांक 02.06.2026, धारा 115(2), 118(1), 190, 191(2), 109(1), 126(2), 324(5), 333 व 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की जांच जारी है।
#adgphisar
#dprharyana
#dutyofpolice
#dgpharyana
#cmoharyana
#NayabSinghSaini
Uklana, Hissar | Jun 3, 2026