टोंक जेल के बंद गणदेव गुर्जर की मौत मामला..
टोंक जिला कारागृह में सजा काट रहे सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के पांवडेरा निवासी गणदेव गुर्जर (32) की तबियत बिगड़ने के बाद बुधवार को जयपुर में मौत हो गई.
गणदेव गुर्जर को करीब 7-8 महीने पहले सवाई माधोपुर से टोंक जेल लाया गया था.
मृतक के भाई बसराम ने आरोप लगाया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जेल के फोन पर भाई से बात हुई थी, तब वह ठीक था.
रात को सीने में दर्द की शिकायत के बावजूद उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया गया और वह रातभर दर्द से तड़पता रहा.
सुबह करीब 8 बजे उसे सआदत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से जयपुर एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज मिलता तो उसकी जान बच सकती थी.