Public App Logo
Profile Picture

CKB News

@ckbnews
6536Followers
10Following
हमाम अल हमामी नाम के क* ट्टरपंथी ने किया था भारतीय पायलट पर ह* मला... 174 लोगों की से भरे प्लेन को हा* ईजैक करने तथा क्रेश कराने की थी 
सा* जिश
चौथ का बरवाड़ा ने रचा इतिहास...
क्या हुआ... एसा ..... नरेंद्र मोदी या बीजेपी का विरोध एक अलग बात है...वो किजिए... क्योंकि संविधान हमें यह अधिकार देता है.....लेकिन देश के एक पायलट ने इतना बड़ा काम किया है तो एक पोस्ट तो उनके समर्थन में बनती ही है
<nis:link nis:type=tag nis:id=smitmachhar nis:value=SmitMachhar nis:enabled=true nis:link/>
समय सबको अपना आदर्श चुनने का मौका देता है....
नरेश मीणा का बड़ा कदम.... खाद की किल्लत से जूझ रहे अन्नदाताओं के लिए 
<nis:link nis:type=tag nis:id=nareshmeena nis:value=NareshMeena nis:enabled=true nis:link/>
ईसरदा बांध परियोजना से पूर्वी राजस्थान के जल परिदृश्य को मिलेगी नई दिशा
सवाई माधोपुर और दौसा जिलों की 35.13 लाख आबादी को पेयजल आपूर्ति होगी
बांध में जल स्तर 262 मीटर तक बढ़ेगा, कुल जल भंडारण क्षमता 305 एमसीएम होगी.....
सवाई माधोपुर और टोंक जिलों की सीमा पर बनास नदी पर ग्राम बनेठा में ईसरदा बांध परियोजना पूर्वी राजस्थान में पेयजल एवं जल प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है। इस परियोजना के प्रथम चरण में सवाई माधोपुर जिले के बौंली शहर एवं 177 गांवों तथा दौसा जिले के 5 शहरों एवं 1,079 गांवों की लगभग 35.13 लाख आबादी को पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा। इस बांध का निर्माण तथा इंटेक कम पंप हाउस का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। परियोजना को पिछले वर्ष 25 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया था।
प्रथम चरण में 1,038.65 करोड़ रुपये खर्च होंगे:- जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ईसरदा बांध और इससे जुड़ी पेयजल व्यवस्था पर दौसा एवं सवाई माधोपुर के सैकड़ों गांवों और 6 शहरों की आबादी लाभान्वित होगी। परियोजना के प्रथम चरण के लिए 1,038.65 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई, जिसमें से सितम्बर 2026 तक 999.22 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। परियोजना के दूसरे चरण में बांध का जल स्तर 262 मीटर तक बढ़ाया जाएगा तथा कुल भंडारण क्षमता 305 एमसीएम (10.77 टीएमसी) हो जाएगी। इसके लिए गेट की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य प्रगति पर है, जो आगामी 30 नवंबर तक पूर्ण हो जाएगा। ईसरदा बांध से आगे जयपुर के रामगढ़ बांध, अलवर के जयसमंद तथा भरतपुर के बंध बरेठा बांध को भी पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
जल उपलब्धता के साथ पर्यटन एवं रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी:-* ईसरदा बांध से आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्तर में सुधार तथा पेयजल गुणवत्ता में वृद्धि की संभावना है। बीसलपुर बांध की तर्ज पर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के विकास, स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित होने तथा मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिलने की भी संभावना है।
पुनर्वास एवं भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया जारी:-* प्रथम चरण में 12 गांवों की 1,200.46 हेक्टेयर भूमि अवाप्त की गई है। इसमें 472.07 हेक्टेयर निजी, 728.39 हेक्टेयर राजकीय तथा 117.866 हेक्टेयर वन भूमि शामिल है। 102.74 करोड़ रुपये के मुआवजे के विरुद्ध 94.89 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है तथा 314 परिवारों को भूखंड आवंटित किए गए हैं। दूसरे चरण में कुल 4,089.355 हेक्टेयर भूमि प्रभावित होगी। इसमें 1,633.27 हेक्टेयर निजी तथा 2,456.08 हेक्टेयर राजकीय भूमि शामिल है। भूमि अवाप्ति की धारा 4 से 8 तक की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है, जबकि धारा 11-12 की कार्रवाई प्रगति पर है। मुआवजा संबंधी कार्यवाही अप्रैल 2028 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है।
*आधुनिक तकनीक से लैस बांध:-* विभागीय अधिकारियों के अनुसार, ईसरदा एक कंपोजिट बांध है, जिसमें मध्य भाग में कंक्रीट स्पिलवे तथा दोनों ओर मिट्टी के बांध हैं। 537.5 मीटर लंबे स्पिलवे पर 28 रेडियल गेट स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक गेट का आकार 15.50 मीटर 13 मीटर है और इन्हें हाइड्रोलिक सिलेंडर तकनीक से संचालित किया जाता है। पूरे गेट संचालन एवं सुरक्षा तंत्र को स्काडा कंप्यूटर प्रणाली से नियंत्रित किया गया है। आपातकालीन सुरक्षा के लिए 4 स्टॉप-लॉग गेट तथा बांध की आंतरिक संरचनाओं के निरीक्षण के लिए गैलरी में आधुनिक लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है। बांध के बाएं मिट्टी बांध की लंबाई 3,374.50 मीटर तथा दाएं हिस्से की लंबाई 2,358.50 मीटर है।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ईसरदा बांध परियोजना पेयजल सुरक्षा, जल संरक्षण, पर्यटन विकास और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में पूर्वी राजस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजना के रूप में विकसित हो रही है।
भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल पहुंची रणथंभौर... राजस्थानी गानों पर लगाए ठुमके... टेनिस भी खेला
<nis:link nis:type=tag nis:id=ranthanbore nis:value=ranthanbore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sainanehwalqueenofbadminton nis:value=SainaNehwalQueenOfBadminton nis:enabled=true nis:link/>
174 लोगों की जान बचाने वाले पायलट ने कहा " भगवान ने हमें बचाया ,हनुमान चालीसा पढ़ते हुए खोला कॉकपिट का दरवाजा " 
<nis:link nis:type=tag nis:id=smitmachhar nis:value=smitmachhar nis:enabled=true nis:link/>
कल से...दंगल चालू....
शुभकामनाएं....चौथ का बरवाड़ा कस्बे का नाम पूरे राजस्थान में फैलाने वाले नलिनी फाउंडेशन के अध्यक्ष...चौथ का बरवाड़ा की विशिष्ट शख्सियत... राधे गोविंद जी सर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ...चौथ माता का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे ...और आप ऐसे ही कस्बे का नाम रोशन करते रहे....
दुखद हा* दसा...
चौथ का बरवाड़ा की क्रिकेट टीम का जलवा
दिनदहाड़े महिला के पैर का * टकर चांदी के कड़े लूटने की घटना...
चौथ का बरवाड़ा तहसीलदार नीरज सिंह ने किया फसलों का निरीक्षण
शेरपुर में दिनदहाड़े जिस महिला के पैर का* टकर चांदी के कड़े चोरी किए गए हैं उस महिला की उम्र लगभग 80 साल है... सुनने में आया है कि चोर अपने साथ ग्राइंडर भी लेकर आए थे ..
सोच समझकर... स्वविवेक से निर्णय लेकर... ऐसा सरपंच और वार्ड मेंबर चुने जो वाकई में गांव के लिए काम करें.... जैसा कि मैं पहले भी कहा कि कुछ वार्ड मेंबर बस यह कहकर अपना पीछा छुड़ा लेते हैं कि सरपंच हमारी नहीं सुनता.... हम क्या करें... ऐसे वार्ड मेंबर को फिर खड़ा भी नहीं होना चाहिए.... सही बात कही जाए तो वार्ड मेंबर उस वार्ड का सरपंच होता है... फिर उसे वार्ड का पूरा ध्यान रखना चाहिए 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sarpanchelection nis:value=SarpanchElection nis:enabled=true nis:link/>
चौथ का बरवाड़ा में बलरिया रेलवे फाटक टूटने से लगा भीषण जाम, देर शाम अचानक टूटा बलरिया रेलवे फाटक, ट्रेन आवागमन के दौरान मैन्युअली बंद करना पड़ा फाटक, खोलने-बंद करने में मशक्कत के चलते लगा भारी जाम,फाटक के दोनों तरफ फंसी सैकड़ों वाहनों की कतारें, निकटवर्ती गांव बलरिया में तक्षक जी का मेला होने से उमड़ी भारी भीड़,
 राहगीरों और वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी
ताखा जी के मेले की कुछ झलकियाँ
एक नया रिकॉर्ड शुभमन गिल का
चुनाव जीतने का शानदार तरीका... सुनिए आपको लगेगा कि यह तरीका बहुत ज्यादा काम करता है.. 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sarpanch nis:value=sarpanch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sarpanchelection nis:value=SarpanchElection nis:enabled=true nis:link/>
ईसरदा-बंध बारेठा प्रस्तावित नहर के विरोध में 4 अक्टूबर को सारसोप में जुटेगी किसानों की महापंचायत, पाइपलाइन से पानी देने की मांग
चौथ का बरवाड़ा : 
ईसरदा-बंध बारेठा (भरतपुर) प्रस्तावित खुली नहर परियोजना के विरोध में राजस्थान किसान सभा की ओर से 4 अक्टूबर 2026, रविवार को सुबह 10 बजे एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। यह महापंचायत सारसोप स्थित गणेश मन्दिर, खेल मैदान ऐचेर चौराहा (तहसील- चौथ का बरवाड़ा) पर आयोजित होगी।
किसानों का स्पष्ट रुख है— "नहर नहीं, पाईप लाईन चाहिये"। किसानों का कहना है कि जब आधुनिक तकनीक के जरिए कम खर्च और न्यूनतम भूमि अधिग्रहण में पाइपलाइन से पानी ले जाया जा सकता है, तो खुली नहर निकालकर किसानों की उपजाऊ जमीन को क्यों बर्बाद किया जा रहा है।
किसानों की प्रमुख मांगें व मुद्दे:
 * नहर के स्थान पर पाइपलाइन: परियोजना के तहत खुली नहर की जगह पाइपलाइन डाली जाए ताकि कम से कम भूमि का अधिग्रहण हो।
 * लागत व पर्यावरण रिपोर्ट हो सार्वजनिक: पाइपलाइन और खुली नहर की लागत, भूमि अधिग्रहण राशि तथा पर्यावरणीय प्रभाव की तुलनात्मक रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।
 * पुनः निष्पक्ष SIA की मांग: किसानों का आरोप है कि पूर्व में किया गया सामाजिक प्रभाव आकलन (SIA) केवल कागजी प्रक्रिया थी; इसमें किसानों की सहमति और पारदर्शिता नहीं बरती गई।
 * परियोजनाओं का विरोध: डूंगरी बांध परियोजना, टाइगर रिजर्व प्रयोजना और ब्यावर टू भरतपुर हाईवे के तहत जमीन अधिग्रहण का विरोध।
 * खाद की समस्या व जल प्रदूषण: यूरिया व डीएपी की कालाबाजारी रोकने, ऑनलाइन प्रक्रिया की जटिलता समाप्त करने तथा मोरेल बांध को दूषित पानी से बचाने की मांग।
महापंचायत के आयोजकों और ईसरदा, चौकड़ी, माधोराजपुरा, सोलपुर सिवाह, माहपुरा, टापूरा, ऐचेर, देवली, काचीपुरा, थडोली, मुरली, मनोहरपुरा, बहरभुल्या, बहड़, खेड़ा-खेड़ी सहित सारसोप व क्षेत्र के समस्त प्रभावित किसानों ने अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर अपने अधिकारों और जमीनों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।
सोच समझ कर चुनिए गांव की सरकार... 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sarpanch nis:value=sarpanch nis:enabled=true nis:link/>
श्री तक्षक जी (ताखा जी ) विशाल मेला... 29 सितंबर से 1 अक्टूबर  तक होंगे विशेष कार्यक्रम...।
क्या कोई है ऐसा... सरपंच उम्मीदवार
विराट का 74 बॉल में शतक...वनडे में सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने...