शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिरोंज में सीएलसी प्रवेश चरण शुरू
..
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिरोंज में सीएलसी (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) प्रवेश चरण प्रारंभ हो गया है। जिसकी अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह प्रवेश का अंतिम सुनहरा अवसर है। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिरोंज में सीएलसी राउंड के माध्यम से निम्न शाखाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिए जा रहे हैं जिनमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शामिल है। इच्छुक अभ्यर्थी 04 जुलाई से 14 अगस्त 2026 के मध्य आवश्यक दस्तावेजों सहित महाविद्यालय पता पंडित दीन दयाल पार्क के पास सिरोंज में उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कराएं और अधिक जानकारी के लिए संपर्क सूत्र मो. 8319034281, 86304 77361 पर संपर्क करें। #Vidisha