
Hanumangarh Police
30 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में मकान मालिक सहित तीन आरोपियों के विरूद्ध हनुमानगढ़ टाउन पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज आरोपीगण की तलाश जारी ।
संगरिया की आवाज़।
श्री नरेन्द्र सिंह मीना, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ ने बताया कि जिला हनुमानगढ़ में नशा एवं शराब तस्करी, अवैध हथियारो, जुआ - सटटा, अवैध धंधो एवं संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम तथा वांछित अपराधियो, गैंगस्टर व गैंगस्टर के फॉलावेर्स की धरपकड़ हेतु चलाये गये विशेष अभियान की निरंतरता में समस्त अधिकारीगणो को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सख्ती से पालना करवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में सुश्री ज्योति उनि मय टीम पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन द्वारा मुखबीर की सूचना पर कस्बा हनुमानगढ़ टाउन में स्थित मकान से 30 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद की गई उक्त मकान किरायेदार आरोपीगण बजरगलाल पुत्र रामकुमार निवासी कोहला व मुकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी झाम्बर की ढाणी के विरूद्ध जुर्म धारा 8 / 15 एनडीपीएस एक्ट एवं आरोपी मकान मालिक राजेश जैन पुत्र श्री महेश जैन निवासी दीनदयाल चौक हनुमानगढ टाउन के विरूद्ध जुर्म धारा 8/15,25 एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण सख्यां 375 / 2026 दर्ज कर अनुसधान श्री अशोक बिश्नोई पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन द्वारा शुरू किया गया। प्ररकण में आरोपीगण की तलाश एवं अनुसंधान जारी है।
🎥नाम पता अभियुक्तगण
01. बजरंगलाल पुत्र रामकुमार निवासी कोहला पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन
02. मुकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी झाम्बर की ढाणी पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन
03. राजेश जैन पुत्र श्री महेश जैन निवासी दीनदयाल चौक नजद विश्वकर्मा मन्दिर के पास हनुमानगढ टाउन
संगरिया की आवाज़
Rajasthan Police Bikaner Police संगरिया पुलिस Ganganagar Police Government of Rajasthan