
किशनगंज:नशा तस्करी पर शिकंजा कसने को एसपी संतोष कुमार ने की समीक्षा बैठक
किशनगंज। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, स्पेशल इंटेलिजेंस एंड रेडिंग टीम तथा बॉर्डर मॉनिटरिंग सेल के प्रभारी एवं टीम के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने, सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी बढ़ाने तथा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अब तक की कार्यप्रगति की समीक्षा की गई। एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
गौरतलब हों कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जबसे पदभार ग्रहण किया है उसके बाद से नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार करवाई की जा रही है और अभी तक करोड़ों रूपये के मादक पदार्थों की जब्ती की गई है साथ ही बड़े धंधेबाज भी गिरफ्तार हुए है।
उन्होंने टीमों को आपसी समन्वय के साथ काम करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में संबंधित पदाधिकारी एवं टीम के सदस्य मौजूद रहे।