IGMC शिमला में मरीजों को लंगर लगाने वाले समाजसेवी सरबजीत बॉबी को अमिताभ बच्चन ने किया सम्मानित है
हिमाचल प्रदेश के IGMC शिमला के पास मरीजों को लंगर लगाने वाले जाने-माने समाजसेवी सरबजीत बॉबी को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति में उनके सामाजिक कार्यों के लिए फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
10 नवंबर को प्रसारित होने वाले इस विशेष एपिसोड में सरबजीत बॉबी की समाजसेवा और उनके योगदान को मंच पर सराहा गया। शिमला में पिछले 12 वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा में जुटे बॉबी का यह सम्मान पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का पल है।
#KBC #himachalpradesh #ProudMoment #himachalpradeshhills