रमेश गायरी बने उपाध्यक्ष
धनगर गायरी समाज, उदयपुर की नई जिला कार्यकारिणी का गठन
धनगर गायरी समाज, गिरवा बड़गांव, जिला उदयपुर (राजस्थान) में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। समाज के कार्यकर्ताओं और सदस्यों की सहमति से जगदीश गायरी को जिला अध्यक्ष तथा रमेश गायरी को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।समाज के लोगों ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, अनुभव और समर्पण से समाज का संगठन मजबूत होगा तथा विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। जगदीश गायरी और रमेश गायरी दोनों ही समाज के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और पिछले कई वर्षों से समाज की एकता व उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत हैं। नई जिम्मेदारी संभालते हुए दोनों नेताओं ने समाज के सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की है।समाज के कार्यकर्ताओं का कहना है कि नए नेतृत्व के साथ धनगर गायरी समाज अब और अधिक संगठित होकर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर समाज के कई प्रमुख सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।