
छर्रहा नाला में नहाने गए दो नाबालिगों की डूबने से मौत, SDRF की मदद से बरामद हुए शव
नईगढ़ी। स्वतंत्रता दिवस के दिन नईगढ़ी जनपद क्षेत्र के हरदी तिवरियान गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के छर्रहा नाला में नहाने गए दो नाबालिग बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार प्रकाश सिंह पिता सुरेंद्र बहादुर सिंह (14 वर्ष) और वंश मिश्रा उर्फ रितिक मिश्रा (13 वर्ष), दोनों निवासी हरदी तिवरियान, 15 अगस्त की शाम करीब 4 बजे गांव के छर्रहा नाला में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी वहां मौजूद चरवाहों ने पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविंद प्रसाद तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। SDRF की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव पानी से बरामद किए गए।
दोनों शवों को नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
थाना प्रभारी ने की सावधानी बरतने की अपील
घटना के बाद थाना प्रभारी गोविंद प्रसाद तिवारी ने बारिश के मौसम को देखते हुए क्षेत्रवासियों से जल स्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान नदी, नाले और तालाबों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है तथा पानी की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चों को नदी, नाले, तालाब और अन्य जल स्रोतों से दूर रखें तथा उनकी निगरानी करें। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।
पूरी वीडियो देखने के लिए Comment Box चेक करें
#Accident #River #accident #AccidenteVial #AccidenteVial #riverlife #Naigarhi #DhruvRathee #MaxTheMovie #menssalon
Mauganj, Rewa | Aug 16, 2026