प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की घोषणा की है। साथ ही एक करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की ट्रेनिंग देने की बात भी कही गई है। इस घोषणा के बाद छात्रों के बीच उत्साह है, लेकिन दूसरी तरफ सवाल उठ रहा है कि अगर बड़ी संख्या में छात्र ऑनलाइन मुफ्त कोचिंग की ओर जाते हैं, तो महंगी ऑफलाइन कोचिंग और उससे जुड़े कारोबार पर इसका क्या असर पड़ेगा? क्या शिक्षा का यह डिजिटल मॉडल छात्रों के लिए नई राह खोलेगा और पारंपरिक कोचिंग व्यवस्था को चुनौती देगा? पूरी खबर के लिए जुड़े रहिए India Headline 24 के साथ।
#PMModi #NarendraModi #FreeCoaching #OnlineCoaching #FreeOnlineCoaching #CompetitiveExam #EducationNews #StudentsNews #YouthNews #AITraining #IndiaNews #BreakingNews #LatestNews #MadhyaPradesh #MPNews #Bhopal #Rewa #Mauganj #Indore #Jabalpur #IndiaHeadline24 #ViralNews
Mauganj, Rewa | Aug 15, 2026