
कालपी की सियासत में हलचल!
सपा छोड़ AIMIM में शामिल हुए करीब दो दर्जन लोग, सदस्यता अभियान ने पकड़ी रफ्तार
कालपी (जालौन) नगर कालपी की राजनीति में उस समय नई हलचल देखने को मिली, जब समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े बताए जा रहे करीब दो दर्जन लोगों ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह सदस्यता अभियान पार्टी के डोर-टू-डोर अभियान के तहत 19 जुलाई 2026 को मोहल्ला उदनपुरा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद AIMIM के पदाधिकारियों ने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
आयोजकों के अनुसार, पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के विचारों और नीतियों से प्रभावित होकर लोगों ने AIMIM का दामन थामा।
इस दौरान नगर अध्यक्ष शादाब कुरैशी (लाला भाई), नगर संगठन मंत्री इरफान अंसारी, नगर उपाध्यक्ष जय किशोर, नगर प्रमुख सचिव शहजाद बकाई, नगर मंत्री नासिर अंबानी, नगर सचिव निजामुद्दीन उर्फ मुन्ना, शुएब खान, आदिल अंसारी, मुजीब खान, आमिर पठान, वार्ड अध्यक्ष अमन पठान तथा नगर कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद सैफ अंसारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कामिल अंसारी, मोहम्मद रिहान, फरदीन अंसारी, अमन अंसारी, कफील अंसारी, मोहम्मद फैसल अंसारी, मोहम्मद तौफीक, एहसान, आसिफ, चांद, साजिद खान, गुफरान रज़ा, मोहम्मद इरफान, जमाल अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
AIMIM के मीडिया प्रभारी मुबीन अहमद ने बताया कि नगर कालपी में सदस्यता अभियान आगे भी जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #कालपी #जालौन #Kalpi #Jalaun #BreakingNews #PoliticalNews #UPPolitics #SamajwadiParty #सपा #AIMIMIndia #Owaisi #MembershipDrive #Udanpura #ShadabQureshi #IrfanAnsari #MubeenAhmad #LocalNews #HindiNews #उत्तरप्रदेश #Politics #TrendingNews #ViralNews #KalpiNews #JalaunNews #जयमीम #जयभीम #NewsUpdate #GroundReport
Kalpi, Jalaun | Jul 21, 2026