बड़ौत : मलकपुर में खूनी संघर्ष: भाई को बचाने के लिए दबंगों से भिड़ी बहन
बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और लात-घूंसों से हुए हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि जब दबंग गंभीर रूप से घायल भाई पर हमला कर रहे थे, तभी उसकी बहन जान की परवाह किए बिना हथियारबंद हमलावरों के सामने डट गई और भाई को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान वह स्वयं भी घायल हो गई।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
#Baghpat #Baraut #CrimeNews #BreakingNews #UttarPradesh #PoliceAction #PrimeNews #PrimeNewsNetwork #BaghpatPolice #ViralNews #LatestNews