कन्याभोज कराकर संजय गुप्ता ने लिया कन्याओं का आशीर्वाद
कन्याओं को अपने हाथों से कराया भोजन,उपहार भेंट किए
शाहजहाँपुर। शारदीय नवरात्र के समापन और विजयदशमी के अवसर पर समाजसेवी संजय गुप्ता पाइप वाले की ओर से सराय काइयां में विशाल कन्याभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान संजय गुप्ता ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर अपने हाथों से भोजन परोसा और उन्हें उपहार भेंट किए। कन्याओं से आशीर्वाद लेकर उन्होंने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ पर्व मनाया। वही संजय गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य आस्था के साथ-साथ सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देना भी है।
Sanjay Gupta- Pipe wale Shray Gupta