पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत हितग्राहियों की समस्या के समाधान हेतु शिविरों का आयोजन
--
भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत जिले में 2351 लंबित आवेदन जिन पर बैंक द्वारा अस्वीकृति का कारण कारीगर से संपर्क नहीं हो पा रहा है" दर्ज है। साथ ही जिले में 1466 लंबित आवेदनों जिन पर आवेदनों में हितग्राही द्वारा कारीगर नहीं चुना गया दर्ज किया गया है। ऐसे संबंधित हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु जिले में शिविरों का आयोजन किया गया है। यह शिविर 09 जुलाई को जनपद कार्यालय अशोकनगर,16 जुलाई को जनपद कार्यालय मुंगावली तथा 23 जुलाई 2026 को जनपद कार्यालय चंदेरी में शिविर का आयोजन किया गया है। शिविरों में पीएम विश्वकर्मा से संबंधित हितग्राही अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते है। उक्त शिविर में बैंक अधिकारी, जनपद कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी एवं नगरीय निकाय के अधिकारी / कर्मचारियों के साथ ही जिला व्यापार उद्योग केन्द्र के अधिकारी एवं सीएससी सेंटर के सहयोगी एवं अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
#ashoknagar