
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
---
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मुख्य आतिथ्य में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला जेल टीकमगढ़ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती प्रवीणा व्यास प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ ने पौधारोपण करते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि हम प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा जितना हमारे लिए आवश्यक है। साथ ही अपनी अस्मिता के साथ-साथ इस धरती पर रहने वाले सभी जीवों की अस्मिता का आदर करें तथा पर्यावरण को संरक्षित करने का प्रयास करें।
धरती पर जीवन के लालन पालन के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है। वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते है वह सभी पर्यावरण के अंतर्गत आते है जैसे हवा, पानी, प्रकाश, भूमि, पेड़ जंगल और अन्य प्राकृतिक तत्व। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थजीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मनुष्य और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते है। पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है।
साथ ही बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए एवं दूसरों को प्रेरित करना चाहिए। रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का प्रयोग न करे, बल्कि जैविक खादों का प्रयोग करेें। वाहन का उपयोग कम से कम करें क्योकि निकास गैसे वायु के सबसे बड़े प्रदूषक है।
कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल द्वारा बंदीजन को उनके अधिकार एवं निःशुल्क विधिक सेवा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में न्यायाधीश श्री मुदित लटौरिया, जेल अधीक्षक टीकमगढ़ श्री यजुवेन्द्र बाघमारे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ एवं जिला जेल टीकमगढ का स्टाप सहित अधिक संख्या में बंदीगण उपस्थित रहे।
#World_Environment_Day
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh