
-#बिलासपुर में 2175 अभ्यर्थी देंगे राज्य पात्रता परीक्षा SET-2026, 9 केंद्रों पर होगी परीक्षा...
-#ब्राइट #न्यूज #बिलासपुर
-#हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार 7 जून को आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा SET-2026 के लिए बिलासपुर जिला में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली, पानी, परिवहन समेत सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
-#जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 2175 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में दो केंद्रों के अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल बिलासपुर, कन्या बिलासपुर, आईटीआई बिलासपुर, कोठीपुरा स्कूल, बाल स्कूल घुमारवीं, कन्या स्कूल घुमारवीं तथा शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
-#परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 11 बजे से 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा। एडीसी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि प्रथम सत्र के लिए प्रवेश द्वार सुबह 10:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
-#अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर समेत कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए सभी केंद्रों पर सघन जांच, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
-#बैठक में शिक्षा, पुलिस, जल शक्ति विभाग, एचआरटीसी और विद्युत बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।
#BrightNews #HimachalPradesh #HPNews #HimachalNews #BreakingNews #BilaspurNews #HPPSC #SET2026 #StateEligibilityTest #ExamAlert #GhumarwinNews #GovtCollegeBilaspur #Kothipura #ShivaInstitute #ITIBilaspur #HimachalJobs #HimachalExam #ShimlaNews #MandiNews #KangraNews #HamirpurNews #UnaNews #ChambaNews #KulluNews #ManaliNews #SirmaurNews #SolanNews #KinnaurNews #LahaulSpitiNews #DharamshalaNews #PalampurNews #NahanNews #SundernagarNews #NadaunNews #DehraNews #JawaliNews #NurpurNews #KasauliNews #PaontaSahibNews #RohruNews #TheogNews #RampurNews #HimachalBreaking #HPBreaking #HimachalToday #HimachalUpdate #DevBhoomi #DevbhoomiHimachal #HimachalGovt #LatestNews #TopNews #NewsAlert #HimachalStudents #EducationNews #CompetitiveExam #OmKantThakur #HimachalAdministration #HimachalYouth #GovtJobs #ExamNews #HimachalViral #ViralNews