
सुदिव्य सोनू के निधन पर बाबूलाल मरांडी पहुंचे आवास, दी श्रद्धांजलि; बोले—झारखंड की राजनीति को बड़ी क्षति
गिरिडीह। झारखंड के मंत्री रहे सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
निधन के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राजनीतिक विचारधारा अलग होने के बावजूद सुदिव्य कुमार सोनू से उनका संवाद हमेशा बना रहा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सोनू का मुखर अंदाज और सरकार का पक्ष मजबूती से रखने की उनकी शैली हमेशा याद रहेगी।
मरांडी ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
सुदिव्य कुमार सोनू को विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
अंतिम जोहार।
#SudivyaKumarSonu #BabulalMarandi #GiridihNews #JharkhandNews #JharkhandPolitics #LastTribute #Tribute #JMM #BreakingNews #NewsUpdate