
आगरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गामरी (मलपुरा) में 1 सितम्बर से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा
आगरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष्य में मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गामरी में सात दिवसीय भव्य श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 1 सितम्बर 2026 से प्रारम्भ होकर 7 सितम्बर 2026 तक श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।
आचार्य सखी कृष्णा शरणार्थी करेंगी कथा का रसपान
वृन्दावन धाम को अपनी कर्मभूमि और खाल-खलौआ को जन्मभूमि बनाने वाली प्रख्यात कथा वाचक आचार्य सखी कृष्णा शरणार्थी अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का अमृत रसपान कराएंगी।
विस्तृत कार्यक्रम विवरण
भव्य कलश यात्रा: 1 सितम्बर 2026 (मंगलवार), प्रातः 10:00 बजे
कथा प्रारम्भ: 1 सितम्बर 2026 (मंगलवार), दोपहर 12:00 बजे
कथा समापन: 7 सितम्बर 2026 (सोमवार), सायं 4:00 बजे
पूर्णाहुति एवं विशाल भण्डारा: 8 सितम्बर 2026 (मंगलवार), दोपहर 12:00 बजे
कथा स्थल: गणेश कोल्ड स्टोर के बगल में, गामरी, मलपुरा, आगरा
आयोजक व संतों का सानिध्य
पूज्य श्री प्रेमानन्द जी महाराज एवं पूज्य श्री योगेन्द्र कृपालु जी महाराज के पावन सानिध्य/आशीर्वाद से आयोजित इस कथा का संयोजन समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार पहुंचकर कथा श्रवण करने तथा धर्म लाभ उठाने की अपील की है।
(संपर्क सूत्र: 9548435091)
Koil, Aligarh | Aug 27, 2026