प्रेग्नेंट महिला से थाने में गैंगरेप करने वाले इंस्पेक्टर बृजमोहन यादव और दरोगा वेदपाल सिंह को उम्रकैद की सजा,
ढाई महीने की प्रेग्नेंट थी महिला
सहारनपुर में पति को भी फर्जी मुकदमे में जेल भेजा था
सहारनपुर के देवबंद में 11 साल पुराने चर्चित मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। 6 अगस्त 2015 को ढाई महीने की गर्भवती महिला अपने पति को छुड़ाने की गुहार लगाने कोतवाली गई थी, जहां तत्कालीन थाना प्रभारी बृजमोहन यादव और एसएसआई वेदपाल सिंह पर सरकारी आवास में सामूहिक दुष्कर्म का घिनौना आरोप लगा था।
CB-CID की क्लीन चिट मिलने के बावजूद पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी और 11 साल तक अकेले कानूनी लड़ाई लड़ी। आखिरकार अदालत ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाकर साबित कर दिया कि कानून के हाथ सबसे लंबे होते हैं
Ambala, Ambala | Nov 8, 2026