Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 4 मई 2026 शीर्षक: जमुई में माननीय उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में उद्योग संवाद कार्यक्रम संपन्न, जिले के औद्योगिक विकास और निवेश संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर हुआ आवश्यक मंथन। जमुई: माननीय उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में आज जमुई में उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य और जिले में औद्योगिक विकास को गति देना, निवेश को प्रोत्साहित करना तथा उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना था। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, चैंबर ऑफ कॉमर्स, विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय उद्यमियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और क्षेत्र की प्रगति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में माननीय उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने बिहार सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने और उद्योगों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि को साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में बिहार तेजी से औद्योगिक प्रगति की ओर अग्रसर है, जिसके परिणामस्वरूप एनडीए सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी नवंबर माह में राज्य को लगभग ₹5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त होने जा रहे हैं, जो बिहार के आर्थिक परिदृश्य को बदलने में एक बड़ा उपहार साबित होगा। इसके साथ ही उन्होंने औद्योगिक नीतियों एवं प्रोत्साहन योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया ताकि जमीनी स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उद्योगों और उद्यमियों से संबंधित किसी भी शिकायत या समस्या का समाधान एक निश्चित समय-सीमा के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा. प्र. से.) ने जमुई जिले में उद्योगों के फलने-फूलने के लिए एक सकारात्मक, सुरक्षित और अनुकूल प्रशासनिक वातावरण तैयार करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने उद्यमियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि जिले में औद्योगिक विकास की असीम संभावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तरह तालमेल बिठाकर काम करेंगे। जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से जिले में एक मजबूत 'लैंड बैंक' के निर्माण और नई औद्योगिक भूमियों की पहचान पर जोर दिया, ताकि बाहर से आने वाले निवेशकों और स्थानीय उद्यमियों को उद्योग स्थापना के समय भूमि की उपलब्धता में कोई कठिनाई न हो और इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़े व अर्थव्यवस्था को नई गति मिले। सुरक्षा के मोर्चे पर उद्यमियों को आश्वस्त करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत दयाल ( भा. पु. से.) ने अपने संबोधन में कहा कि जमुई जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से सुदृढ़ और निवेश के अनुकूल है। उन्होंने उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि उद्योगों की स्थापना और उनके दैनिक संचालन के दौरान सुरक्षा से जुड़ी किसी भी आवश्यकता या आपातकालीन समस्या के त्वरित समाधान के लिए जिला पुलिस सदैव तत्पर रहेगी, क्योंकि निवेशकों को एक सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल प्रदान करना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भूमि आवंटन, बुनियादी ढांचे के विकास, निर्बाध बिजली आपूर्ति और वित्तीय सहायता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने रचनात्मक सुझाव और समस्याएं रखीं, जिन पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा सकारात्मक एवं त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया गया। अंततः इस कार्यक्रम में यह साझा संकल्प व्यक्त किया गया कि सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस और उद्योग जगत के सामूहिक एवं समन्वित प्रयासों से जमुई को औद्योगिक विकास के एक नए केंद्र के रूप में स्थापित कर, निवेश एवं रोजगार सृजन के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। #bihardistrictadministration #jamuiupdate #jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar

Jamui, Bihar | Jun 4, 2026

MORE NEWS

60 साल के सरपंच, 20 साल की लड़की और होटल का कमरा... फिर मच गया बवाल! 

राजस्थान के बहरोड़ में 60 वर्षीय सरपंच साहब 20 साल की लड़की के साथ होटल में पकड़े गए। 

लड़की गांव के ही स्वास्थ्य केंद्र में ANM बताई जा रही है। 
    दोनों की जमकर पिटाई हुई इसके बाद वीडियो सोशल...readnews

60 साल के सरपंच, 20 साल की लड़की और होटल का कमरा... फिर मच गया बवाल! राजस्थान के बहरोड़ में 60 वर्षीय सरपंच साहब 20 साल की लड़की के साथ होटल में पकड़े गए। लड़की गांव के ही स्वास्थ्य केंद्र में ANM बताई जा रही है। दोनों की जमकर पिटाई हुई इसके बाद वीडियो सोशल...readnews

Sono, Jamui | Jun 5, 2026

नक्सल प्रभावित चरकापत्थर से निकले विनय यादव का एलआईसी में जलवा, जेडेम ट्रॉफी से हुए सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एलआईसी जमुई शाखा ने किया सम्मानित, अधिकारियों ने बताया युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

जमुई। कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच सफलता की नई इबारत लिखने वाले चरकापत्थर निवासी बीमा सलाहकार विनय यादव को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की जमुई शाखा में जेडेम ट्रॉफी एवं दशमबीर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में शाखा प्रबंधक विजय कुमार ने कहा कि एलआईसी देश की सबसे विश्वसनीय और लोकप्रिय वित्तीय संस्थाओं में से एक है। विनय यादव ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं, यही हमारी शुभकामना है।

इस अवसर पर एबीएम सुशील कुमार, एबीएम पंकज कुमार, विकास अधिकारी अभिजीत कुमार, ओमप्रकाश कुमार एवं रोहित कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने विनय यादव को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

बताया गया कि विनय यादव जमुई जिले के चरकापत्थर क्षेत्र से आते हैं, जो कभी नक्सल प्रभावित और दुर्गम इलाकों में गिना जाता था। बावजूद इसके उन्होंने अपने परिश्रम और कार्यकुशलता के दम पर एलआईसी में एक अलग पहचान बनाई। पिछले लगभग पांच वर्षों से वे लगातार बीमा क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई मंचों पर सम्मानित हो चुके हैं।

एलआईसी अधिकारियों ने कहा कि विनय यादव की सफलता ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो यह संदेश देती है कि मेहनत और लगन के बल पर किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है।

नक्सल प्रभावित चरकापत्थर से निकले विनय यादव का एलआईसी में जलवा, जेडेम ट्रॉफी से हुए सम्मानित उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एलआईसी जमुई शाखा ने किया सम्मानित, अधिकारियों ने बताया युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत जमुई। कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच सफलता की नई इबारत लिखने वाले चरकापत्थर निवासी बीमा सलाहकार विनय यादव को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की जमुई शाखा में जेडेम ट्रॉफी एवं दशमबीर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में शाखा प्रबंधक विजय कुमार ने कहा कि एलआईसी देश की सबसे विश्वसनीय और लोकप्रिय वित्तीय संस्थाओं में से एक है। विनय यादव ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं, यही हमारी शुभकामना है। इस अवसर पर एबीएम सुशील कुमार, एबीएम पंकज कुमार, विकास अधिकारी अभिजीत कुमार, ओमप्रकाश कुमार एवं रोहित कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने विनय यादव को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बताया गया कि विनय यादव जमुई जिले के चरकापत्थर क्षेत्र से आते हैं, जो कभी नक्सल प्रभावित और दुर्गम इलाकों में गिना जाता था। बावजूद इसके उन्होंने अपने परिश्रम और कार्यकुशलता के दम पर एलआईसी में एक अलग पहचान बनाई। पिछले लगभग पांच वर्षों से वे लगातार बीमा क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई मंचों पर सम्मानित हो चुके हैं। एलआईसी अधिकारियों ने कहा कि विनय यादव की सफलता ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो यह संदेश देती है कि मेहनत और लगन के बल पर किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है।

Sono, Jamui | Jun 5, 2026

जमुई में श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन

जमुई: बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री Shreyasi Singh के जमुई आगमन पर न्यू द्वारिका विवाह भवन में एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल जयकारों और स्वागत नारों से गूंजता रहा। इस अवसर पर मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और सम्मान उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, ऊर्जा और सम्मान से सराबोर रहा।

जमुई में उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत।
न्यू द्वारिका विवाह भवन में आयोजित सम्मान समारोह में एनडीए कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया आत्मीय अभिनंदन। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम बना यादगार।

#Jamui #ShreyasiSingh #NDA #BiharPolitics #JamuiNews #BiharNews #BJP #JDU #PoliticalNews #SevenTakNews #JamuiUpdates #BiharUpdate #NewsUpdate #ViralNews #BreakingNews

जमुई में श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन जमुई: बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री Shreyasi Singh के जमुई आगमन पर न्यू द्वारिका विवाह भवन में एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल जयकारों और स्वागत नारों से गूंजता रहा। इस अवसर पर मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और सम्मान उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, ऊर्जा और सम्मान से सराबोर रहा। जमुई में उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत। न्यू द्वारिका विवाह भवन में आयोजित सम्मान समारोह में एनडीए कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया आत्मीय अभिनंदन। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम बना यादगार। #Jamui #ShreyasiSingh #NDA #BiharPolitics #JamuiNews #BiharNews #BJP #JDU #PoliticalNews #SevenTakNews #JamuiUpdates #BiharUpdate #NewsUpdate #ViralNews #BreakingNews

Sono, Jamui | Jun 5, 2026

लोकतंत्र के पहुंचने के बाद विकास का एक शंखनाद: गुरमाहा और चोरमारा में ‘आशा दीदी’ का चयन।

            जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सुदूर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। कभी धुर नक्सल प्रभावित और दुर्गम माने जाने वाले गुरमाहा और चोरमारा गांवों में पहली बार स्वास्थ्य सेवा की सबसे बुनियादी व संवेदनशील जमीनी इकाई यानी 'आशा दीदी' के चयन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न करा ली गई है।
गौरतलब है कि वर्ष 2004 में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) की शुरुआत इसी लोक-कल्याणकारी ध्येय के साथ हुई थी कि देश के हर वंचित, शोषित और सुदूरवर्ती क्षेत्र तक स्वास्थ्य सुविधाएं निर्बाध रूप से पहुंच सकें। नीतिगत स्तर पर यह एक महान संकल्प था, लेकिन भौगोलिक विषमताओं और सुरक्षात्मक अवरोधों के कारण गुरमाहा और चोरमारा जैसे गांव दशकों तक मुख्यधारा से कटे रहे और इस मिशन का लाभ यहां तक नहीं पहुंच सका। आज जमुई जिला प्रशासन ने इन तमाम ऐतिहासिक और भौगोलिक बाधाओं को पार करते हुए विकास की एक नई इबारत लिख दी है।

परंतु आज, इतिहास ने एक नया मोड़ लिया है। जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र.से.) के कुशल नेतृत्व, अथक निरंतर प्रयास और संवेदनशील प्रशासन के चलते इन दुर्गम गांवों में पहली बार स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे जमीनी और संवेदनशील इकाई यानी ‘आशा दीदी’ (ASHA) के चयन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। यह अभूतपूर्व घटना केवल एक नियमित प्रशासनिक औपचारिकता मात्र नहीं है, बल्कि एक युगांतरकारी सफलता है जिसने वर्षों के लंबे इंतजार, कड़वे अनुभवों और गतिरोध को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया है।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि यदि दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का उचित समन्वय हो, तो कठिन से कठिन और असाध्य दिखने वाली चुनौतियों पर भी विजय पाई जा सकती है। अक्सर यह देखा जाता है कि कल्याणकारी योजनाएं कागजों पर तो चमकती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन और इच्छाशक्ति के अभाव में दम तोड़ देती हैं। इसके विपरीत, जमुई जिला प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर लगातार संवाद, व्यापक जनजागरूकता और जन-जन का विश्वास जीतकर एक नया प्रतिमान स्थापित किया है। प्रशासन की इसी जन-केंद्रित नीति ने न केवल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान इस क्षेत्र में लोकतांत्रिक सहभागिता के साथ मतदान की प्रक्रिया को ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अब बुनियादी सुविधाओं को धरातल पर उतारकर यह साबित कर दिया है कि जब नेतृत्व में बदलाव का अटूट संकल्प हो, तो हर व्यवस्था को जनहित में सुधारा जा सकता है।

प्रशासनिक दृष्टिकोण से निःसंदेह यह बड़ी उपलब्धि है परन्तु, स्थानीय ग्रामीणों के लिए इसका मानवीय और सामाजिक मूल्य उससे कहीं अधिक गहरा है। ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे में आशा दीदी की भूमिका वास्तव में रीढ़ की हड्डी की तरह होती है। इस चयन के बाद अब गुरमाहा और चोरमारा के निवासियों को पहली बार मातृत्व सुरक्षा, संस्थागत प्रसव, नवजात शिशु टीकाकरण, पोषण और प्राथमिक उपचार जैसी अनिवार्य स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही घर-आंगन में सुलभ हो सकेंगी। इस ऐतिहासिक कदम ने सदियों से उपेक्षित महसूस कर रहे ग्रामीणों के भीतर यह अटूट विश्वास जगाया है कि वे भी इस व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह चयन न केवल स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशासन की ओर से मिला एक अमूल्य उपहार है, बल्कि उस सामाजिक सुरक्षा और गरिमा की भी पुनर्स्थापना है, जिसके हकदार ये ग्रामीण लंबे समय से थे। 

इस संपूर्ण चयन का सबसे महत्वपूर्ण और दूरगामी पहलू इसका आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय विकास के व्यापक फलक से जुड़ा होना है। विकास की मुख्यधारा से इन सुदूर गांवों का जुड़ना दुनिया को यह साफ संदेश देता है कि नक्सलवाद के खात्मे का असली रास्ता केवल सुरक्षात्मक मोर्चे या बंदूकों तक सीमित नहीं है; बल्कि सुदूर जंगलों, पहाड़ों और घाटी में बसे आखिरी व्यक्ति तक उसके लोकतांत्रिक अधिकार, बुनियादी सरकारी सुविधाएं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना ही इसकी अंतिम और वास्तविक परिणति है।

गुरमाहा और चोरमारा में हुआ यह नया सवेरा एक बड़े और सकारात्मक सामाजिक बदलाव का अग्रदूत है, जो यह भरोसा दिलाता है कि सुदृढ़ प्रशासनिक प्रतिबद्धता से विकास को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकता है। यह तो महज एक सफल शुरुआत है, विकास का यह कारवां आगे और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar 
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar 
Transport Department, Government of Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar 
#jamui 
#jamuinews #jamuiupdate #NaxalFreeIndia #naxalmuktbihar 
#CMOBihar

लोकतंत्र के पहुंचने के बाद विकास का एक शंखनाद: गुरमाहा और चोरमारा में ‘आशा दीदी’ का चयन। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सुदूर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। कभी धुर नक्सल प्रभावित और दुर्गम माने जाने वाले गुरमाहा और चोरमारा गांवों में पहली बार स्वास्थ्य सेवा की सबसे बुनियादी व संवेदनशील जमीनी इकाई यानी 'आशा दीदी' के चयन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न करा ली गई है। गौरतलब है कि वर्ष 2004 में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) की शुरुआत इसी लोक-कल्याणकारी ध्येय के साथ हुई थी कि देश के हर वंचित, शोषित और सुदूरवर्ती क्षेत्र तक स्वास्थ्य सुविधाएं निर्बाध रूप से पहुंच सकें। नीतिगत स्तर पर यह एक महान संकल्प था, लेकिन भौगोलिक विषमताओं और सुरक्षात्मक अवरोधों के कारण गुरमाहा और चोरमारा जैसे गांव दशकों तक मुख्यधारा से कटे रहे और इस मिशन का लाभ यहां तक नहीं पहुंच सका। आज जमुई जिला प्रशासन ने इन तमाम ऐतिहासिक और भौगोलिक बाधाओं को पार करते हुए विकास की एक नई इबारत लिख दी है। परंतु आज, इतिहास ने एक नया मोड़ लिया है। जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र.से.) के कुशल नेतृत्व, अथक निरंतर प्रयास और संवेदनशील प्रशासन के चलते इन दुर्गम गांवों में पहली बार स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे जमीनी और संवेदनशील इकाई यानी ‘आशा दीदी’ (ASHA) के चयन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। यह अभूतपूर्व घटना केवल एक नियमित प्रशासनिक औपचारिकता मात्र नहीं है, बल्कि एक युगांतरकारी सफलता है जिसने वर्षों के लंबे इंतजार, कड़वे अनुभवों और गतिरोध को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि यदि दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का उचित समन्वय हो, तो कठिन से कठिन और असाध्य दिखने वाली चुनौतियों पर भी विजय पाई जा सकती है। अक्सर यह देखा जाता है कि कल्याणकारी योजनाएं कागजों पर तो चमकती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन और इच्छाशक्ति के अभाव में दम तोड़ देती हैं। इसके विपरीत, जमुई जिला प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर लगातार संवाद, व्यापक जनजागरूकता और जन-जन का विश्वास जीतकर एक नया प्रतिमान स्थापित किया है। प्रशासन की इसी जन-केंद्रित नीति ने न केवल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान इस क्षेत्र में लोकतांत्रिक सहभागिता के साथ मतदान की प्रक्रिया को ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अब बुनियादी सुविधाओं को धरातल पर उतारकर यह साबित कर दिया है कि जब नेतृत्व में बदलाव का अटूट संकल्प हो, तो हर व्यवस्था को जनहित में सुधारा जा सकता है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से निःसंदेह यह बड़ी उपलब्धि है परन्तु, स्थानीय ग्रामीणों के लिए इसका मानवीय और सामाजिक मूल्य उससे कहीं अधिक गहरा है। ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे में आशा दीदी की भूमिका वास्तव में रीढ़ की हड्डी की तरह होती है। इस चयन के बाद अब गुरमाहा और चोरमारा के निवासियों को पहली बार मातृत्व सुरक्षा, संस्थागत प्रसव, नवजात शिशु टीकाकरण, पोषण और प्राथमिक उपचार जैसी अनिवार्य स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही घर-आंगन में सुलभ हो सकेंगी। इस ऐतिहासिक कदम ने सदियों से उपेक्षित महसूस कर रहे ग्रामीणों के भीतर यह अटूट विश्वास जगाया है कि वे भी इस व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह चयन न केवल स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशासन की ओर से मिला एक अमूल्य उपहार है, बल्कि उस सामाजिक सुरक्षा और गरिमा की भी पुनर्स्थापना है, जिसके हकदार ये ग्रामीण लंबे समय से थे। इस संपूर्ण चयन का सबसे महत्वपूर्ण और दूरगामी पहलू इसका आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय विकास के व्यापक फलक से जुड़ा होना है। विकास की मुख्यधारा से इन सुदूर गांवों का जुड़ना दुनिया को यह साफ संदेश देता है कि नक्सलवाद के खात्मे का असली रास्ता केवल सुरक्षात्मक मोर्चे या बंदूकों तक सीमित नहीं है; बल्कि सुदूर जंगलों, पहाड़ों और घाटी में बसे आखिरी व्यक्ति तक उसके लोकतांत्रिक अधिकार, बुनियादी सरकारी सुविधाएं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना ही इसकी अंतिम और वास्तविक परिणति है। गुरमाहा और चोरमारा में हुआ यह नया सवेरा एक बड़े और सकारात्मक सामाजिक बदलाव का अग्रदूत है, जो यह भरोसा दिलाता है कि सुदृढ़ प्रशासनिक प्रतिबद्धता से विकास को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकता है। यह तो महज एक सफल शुरुआत है, विकास का यह कारवां आगे और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Transport Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar #jamui #jamuinews #jamuiupdate #NaxalFreeIndia #naxalmuktbihar #CMOBihar

Jamui, Bihar | Jun 5, 2026

जमुई में उद्योगों को मिलेगा नया विस्तार, निवेश और रोजगार पर सरकार का विशेष फोकस

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने उद्योग संवाद कार्यक्रम में कहा कि बिहार सरकार व्यापारियों और उद्यमियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। जरूरतमंद उद्यमियों को नियमानुसार आर्म्स लाइसेंस उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी ताकि वे सुरक्षित वातावरण में अपने व्यवसाय का संचालन कर सकें।

उन्होंने घोषणा की कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान और संवाद को मजबूत बनाने के लिए हर माह उद्योग वार्ता आयोजित की जाएगी। मंत्री ने दावा किया कि जमुई जिले में करीब 1000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे रोजगार और औद्योगिक विकास के नए अवसर पैदा होंगे।

बैठक में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, स्थानीय उद्यमी एवं उद्योग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

#ShreyasiSingh #Jamui #BiharIndustry #Investment #IndustrialGrowth #BusinessSecurity #MSME #Entrepreneurship #StartupBihar #Employment #JamuiNews #BiharNews #IndustryDialogue #Development #Bihar

जमुई में उद्योगों को मिलेगा नया विस्तार, निवेश और रोजगार पर सरकार का विशेष फोकस उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने उद्योग संवाद कार्यक्रम में कहा कि बिहार सरकार व्यापारियों और उद्यमियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। जरूरतमंद उद्यमियों को नियमानुसार आर्म्स लाइसेंस उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी ताकि वे सुरक्षित वातावरण में अपने व्यवसाय का संचालन कर सकें। उन्होंने घोषणा की कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान और संवाद को मजबूत बनाने के लिए हर माह उद्योग वार्ता आयोजित की जाएगी। मंत्री ने दावा किया कि जमुई जिले में करीब 1000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे रोजगार और औद्योगिक विकास के नए अवसर पैदा होंगे। बैठक में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, स्थानीय उद्यमी एवं उद्योग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। #ShreyasiSingh #Jamui #BiharIndustry #Investment #IndustrialGrowth #BusinessSecurity #MSME #Entrepreneurship #StartupBihar #Employment #JamuiNews #BiharNews #IndustryDialogue #Development #Bihar

Sono, Jamui | Jun 5, 2026