Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

फूलन देवी का जीवन संघर्ष और नारी शक्ति की मिसाल : रामकरन चौरसिया पूर्व सांसद की जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया स्मरण, सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प बस्ती। अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष करने वाली तथा शोषितों, वंचितों और दबे-कुचले वर्गों की बुलंद आवाज रहीं पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामकरन चौरसिया ने उनके जीवन-संघर्ष को नारी शक्ति, साहस और आत्मसम्मान की प्रेरणादायक मिसाल बताया। रामकरन चौरसिया ने कहा कि फूलन देवी का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने विषम और विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना किया तथा समाज के शोषित एवं वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनका जीवन संघर्ष महिलाओं की शक्ति, साहस और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को लोकसभा का टिकट देकर उन्हें राजनीतिक और सामाजिक सम्मान दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्हें संसद तक पहुंचाकर उन्होंने शोषित, पिछड़े और वंचित वर्गों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूती प्रदान की। प्रदेश सचिव ने कहा कि फूलन देवी को समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव ने जिस तरह राजनीतिक अवसर और सम्मान दिया, वह सामाजिक न्याय की राजनीति का महत्वपूर्ण उदाहरण है। उनके राजनीतिक सफर ने समाज के उन वर्गों को भी मुख्यधारा की राजनीति में आगे आने का हौसला दिया, जिन्हें लंबे समय तक हाशिये पर रखा गया। रामकरन चौरसिया ने कहा कि फूलन देवी का संघर्ष आज भी समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के लिए प्रेरणा है। उनकी जयंती केवल उन्हें याद करने का अवसर नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि हमें फूलन देवी के संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए समाज में समानता, सम्मान और अधिकार की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

Basti, Basti | Aug 10, 2026

MORE NEWS

Basti, Basti | Aug 13, 2026

*बस्ती शहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, "वंदे भारत" की गूंज से गूंजा पूरा शहर*  
        *जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 13 अगस्त 2026*
बस्ती : "हर घर तिरंगा अभियान-2026" के अंतर्गत गुरुवार को जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। "वंदे भारत" की भावना को समर्पित यह यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर गांधी नगर होते हुए कंपनी बाग पर संपन्न हुई।

यात्रा की अध्यक्षता जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सामूहिक वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।

हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान छात्राओं द्वारा एक विशाल तिरंगा भी ले जाया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। मार्ग में नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना से जोड़ने का माध्यम है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रति कर्तव्यों को याद करने का अवसर भी है।

तिरंगा यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, डीआईओएस संजय सिंह, बीएसए अनूप कुमार तिवारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा।

                      *संवाददाता हरी ओम प्रकाश*  
                *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

*बस्ती शहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, "वंदे भारत" की गूंज से गूंजा पूरा शहर* *जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 13 अगस्त 2026* बस्ती : "हर घर तिरंगा अभियान-2026" के अंतर्गत गुरुवार को जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। "वंदे भारत" की भावना को समर्पित यह यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर गांधी नगर होते हुए कंपनी बाग पर संपन्न हुई। यात्रा की अध्यक्षता जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सामूहिक वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान छात्राओं द्वारा एक विशाल तिरंगा भी ले जाया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। मार्ग में नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना से जोड़ने का माध्यम है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रति कर्तव्यों को याद करने का अवसर भी है। तिरंगा यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, डीआईओएस संजय सिंह, बीएसए अनूप कुमार तिवारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

Basti, Basti | Aug 13, 2026

*डीएम ने विक्रमजोत-धुसवा तटबंध पर कटान का किया निरीक्षण, सुरक्षा को दी सर्वोच्च प्राथमिकता*  
            *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 13 अगस्त 2026*
बस्ती : जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बुधवार को विक्रमजोत-धुसवा तटबंध के किमी 9.510 से 9.900 के मध्य हो रहे कटान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर तटबंध की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तटबंध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कटान प्रभावित स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। जलस्तर और नदी की धारा में होने वाले परिवर्तन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यकता के अनुसार तत्काल सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि तटबंध को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।

अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खंड दिनेश कुमार ने बताया कि कटान प्रभावित क्षेत्र में लगातार प्रोटेक्शन वर्क कराया जा रहा है। विभागीय टीम द्वारा मौके पर आवश्यक संसाधन और सामग्री उपलब्ध कराकर तटबंध की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार हो रहे सुरक्षात्मक कार्यों के कारण वर्तमान में तटबंध सुरक्षित है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रोटेक्शन वर्क में किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी तत्परता से कार्य करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और बाढ़ खंड की टीम तटबंध की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। कटान की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षात्मक कार्यों को और तेज किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ दिनेश कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

                       *संवाददाता हरी ओम प्रकाश*  
                  *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

*डीएम ने विक्रमजोत-धुसवा तटबंध पर कटान का किया निरीक्षण, सुरक्षा को दी सर्वोच्च प्राथमिकता* *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 13 अगस्त 2026* बस्ती : जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बुधवार को विक्रमजोत-धुसवा तटबंध के किमी 9.510 से 9.900 के मध्य हो रहे कटान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर तटबंध की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तटबंध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कटान प्रभावित स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। जलस्तर और नदी की धारा में होने वाले परिवर्तन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यकता के अनुसार तत्काल सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि तटबंध को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खंड दिनेश कुमार ने बताया कि कटान प्रभावित क्षेत्र में लगातार प्रोटेक्शन वर्क कराया जा रहा है। विभागीय टीम द्वारा मौके पर आवश्यक संसाधन और सामग्री उपलब्ध कराकर तटबंध की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार हो रहे सुरक्षात्मक कार्यों के कारण वर्तमान में तटबंध सुरक्षित है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रोटेक्शन वर्क में किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी तत्परता से कार्य करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और बाढ़ खंड की टीम तटबंध की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। कटान की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षात्मक कार्यों को और तेज किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ दिनेश कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

Basti, Basti | Aug 13, 2026

Basti, Basti | Aug 13, 2026

करुआ बाबा से दक्षिण दरवाजा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा
नगर अध्यक्ष भाजपा तारक जायसवाल के संयोजन में निकली यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष भाजपा तारक जायसवाल के संयोजन में करुआ बाबा से दक्षिण दरवाजा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया।
तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बना। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, मोदू चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला,किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद नन्हे, भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, पवन कसौधन, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, तारक जायसवाल,राकी सोनी, रत्नेश मिश्रा, ओम प्रकाश ठाकुर, प्रमोद कनौजिया, सचिन शुक्ला और प्रमोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन युवाओं और समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं।
भाजपा नेता प्रमोद पांडे ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए हमें राष्ट्रहित और समाजहित में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
तिरंगा यात्रा के समापन पर आयोजकों ने यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

करुआ बाबा से दक्षिण दरवाजा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा नगर अध्यक्ष भाजपा तारक जायसवाल के संयोजन में निकली यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष भाजपा तारक जायसवाल के संयोजन में करुआ बाबा से दक्षिण दरवाजा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया। तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बना। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, मोदू चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला,किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद नन्हे, भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, पवन कसौधन, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, तारक जायसवाल,राकी सोनी, रत्नेश मिश्रा, ओम प्रकाश ठाकुर, प्रमोद कनौजिया, सचिन शुक्ला और प्रमोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन युवाओं और समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। भाजपा नेता प्रमोद पांडे ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए हमें राष्ट्रहित और समाजहित में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। तिरंगा यात्रा के समापन पर आयोजकों ने यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Basti, Basti | Aug 12, 2026