देवनाड़ के पास NH-39 पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो घायल; एक बाइक सवार मौके से फरार
सुबह करीब 9 बजे हुआ हादसा, गंभीर घायल समेत दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया
सीधी। जिला मुख्यालय से गुजरने वाले NH-39 मार्ग पर देवनाड़ के पास गुरुवार सुबह करीब 9 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय सीधी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल एक मोटरसाइकिल का पंजीयन क्रमांक MP 17 MZ 9288 बताया गया है। इस बाइक पर मोहम्मद सलीम और कमलउद्दीन सवार थे। दोनों को हादसे में चोटें आई हैं। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति हादसे के बाद अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।