सारण जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) विनीत कुमार का तबादला कर दिया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रोहतास के एसपी और 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी रोशन को सारण का नया वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत कुमार को पटना स्थित आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।...
Chapra, Saran | Aug 18, 2026