◆ माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन : निर्धारित रूट एवं समय-सारणी का करें पालन
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु रूट चार्ट एवं समय-सारणी जारी की गई है।
✅ सभी पूजा समितियाँ निर्धारित मार्ग, समय-सारणी एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।
✅ स्वयंसेवकों को पहचान पत्र उपलब्ध कराएँ तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
✅ आपसी सद्भाव बनाए रखें एवं प्रशासन का सहयोग करें।
🙏 सभी पूजा समितियों एवं जिलेवासियों के सहयोग से दुर्गा पूजा अब तक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई है। जिला प्रशासन सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए प्रतिमा विसर्जन में भी इसी सहयोग की अपेक्षा करता है।
📍 जिला प्रशासन, जहानाबाद
#जहानाबाद #माँदुर्गाप्रतिमाविसर्जन #शांतिपूर्णविसर्जन #आपसीसौहार्द #जिलाप्रशासन