☀️⚡ पीएम सूर्य घर योजना की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा; लंबित ऋण वितरण एवं सोलर इंस्टॉलेशन में तेजी लाने के सख्त निर्देश!
🏛️ जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई।
🏦 ‘बैंक चलो अभियान’ में मात्र 12 ऋण वितरण एवं 10 ऋण स्वीकृति पर जिला पदाधिकारी ने खेद व्यक्त करते हुए बैंक प्रबंधकों को लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।
🔆 37 लंबित सोलर इंस्टॉलेशन अगले 2–3 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश।
📢 28 अक्टूबर को आयोजित होगा सोलर ऋण मेला! सभी विभागों को अधिकाधिक आवेदन सृजित कराने एवं पात्र लाभुकों को योजना से जोड़ने का निर्देश।
🌞 सौर ऊर्जा अपनाएँ, बिजली बिल में बचत करें और स्वच्छ ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाएँ!
#जहानाबाद #पीएम_सूर्य_घर_योजना #सौर_ऊर्जा #सोलर_ऋण_मेला जिला_प्रशासन #विकसित भारत, समृद्ध बिहार, आदर्श जहानाबाद।