
पीएनजी गैस अपनाएं, सुरक्षित, सुविधाजनक एवं किफायती ईंधन का लाभ उठाएं
शहर के कई क्षेत्रों में उपलब्ध है पाइप्ड नेचुरल गैस की सुविधा, नागरिकों से अधिकाधिक उपयोग की अपील
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। जिन क्षेत्रों में पीएनजी नेटवर्क स्थापित हो चुका है, वहां के नागरिकों से एलपीजी सिलेंडर के स्थान पर पीएनजी गैस अपनाने की अपील की गई है, ताकि वे सुरक्षित, निर्बाध, किफायती एवं पर्यावरण-अनुकूल गैस आपूर्ति का लाभ प्राप्त कर सकें।
पीएनजी गैस के माध्यम से उपभोक्ताओं को सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे निर्बाध गैस आपूर्ति उपलब्ध रहती है। इससे एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, रिफिल और समय पर सिलेंडर उपलब्ध होने की चिंता पूरी तरह समाप्त हो जाती है। प्राकृतिक गैस हवा से हल्की होने के कारण किसी भी संभावित रिसाव की स्थिति में तेजी से वातावरण में फैल जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका अपेक्षाकृत कम रहती है और यह घरेलू उपयोग के लिए अधिक सुरक्षित विकल्प माना जाता है।
पीएनजी सुविधा उपयोग आधारित बिलिंग प्रणाली पर आधारित है, जिससे उपभोक्ता केवल अपनी वास्तविक खपत के अनुसार ही भुगतान करते हैं। घर में एलपीजी सिलेंडर रखने की आवश्यकता नहीं होने से स्थान की बचत होती है तथा रसोई भी अधिक व्यवस्थित रहती है। इसके साथ ही स्वच्छ ईंधन होने के कारण पीएनजी पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उपभोक्ताओं को प्रत्येक दो माह में बिल जारी किया जाता है, जिससे भुगतान प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी बनी रहती है।
नए पीएनजी कनेक्शन के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बिल भुगतान, बिल डाउनलोड, आवेदन की स्थिति तथा अन्य सेवाओं का लाभ भी ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए उपभोक्ता इंडियन ऑयल सीजीडी के पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही अपने निकटतम लोकल ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस (ओ एंड एम) कार्यालय से भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
वर्तमान में शहर की सिंधी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मयूरवन वार्ड-46 (न्यू हाउसिंग बोर्ड), कंसाना गली, जीवाजी गंज, संजय कॉलोनी, गायत्री कॉलोनी तथा आमपुरा क्षेत्रों में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है। इन क्षेत्रों के नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे एलपीजी सिलेंडर की झंझट से मुक्ति पाकर पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करें और सुरक्षित, विश्वसनीय, सुविधाजनक एवं आधुनिक गैस सेवा का लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-7788 अथवा श्री पुष्पेन्द्र यादव के मोबाइल नंबर 8989468286 पर संपर्क किया जा सकता है।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh