
पितर मिलन कार्यक्रम से बचा करीब 200 लोगों का भोजन जरूरतमंदों तक पहुंचाया
बाँदा, 04 अक्टूबर 2026।
जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के उद्देश्य से बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम लगातार सेवा कार्य कर रही है। इसी क्रम में रविवार को पितर मिलन कार्यक्रम से बचा लगभग 200 लोगों का भोजन एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया।
बाँदा रोटी बैंक के अनुसार, श्री वीरेन्द्र कुमार की सूचना पर महाकाल मैरिज हॉल के पास से करीब 100 लोगों का बचा हुआ भोजन तथा संजय ठाकुर की सूचना पर डिवाइन मैरिज हॉल से करीब 100 लोगों का भोजन प्राप्त हुआ। इस तरह कुल लगभग 200 लोगों के भोजन को बाँदा रोटी बैंक के जिम्मेदार अध्यक्ष रिजवान अली, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान और रईस भाई ने एकत्र किया और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया।
बाँदा रोटी बैंक टीम ने भोजन उपलब्ध कराने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद में किया गया प्रत्येक सहयोग महत्वपूर्ण है। संस्था ने लोगों से अपील की कि यदि उनके पास अतिरिक्त भोजन, कपड़े या आर्थिक सहयोग उपलब्ध हो, तो उसे जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए बाँदा रोटी बैंक से संपर्क करें।
सहयोग/संपर्क:
📞 9451988451
📞 8318456975
संस्था का कहना है कि समाज के सहयोग से सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर तक पहुंचाया जा सकता है।
#BandaRotiBank #Banda #रोटीबैंक #मानवसेवा #गरीबोंकीमदद
Banda, Banda | Oct 5, 2026