
*इंपीरियल स्कूल की शिक्षिका ‘अमानत’ को मिला ऑक्सफोर्ड एडवांटेज डिजिटल इकोसिस्टम टीचर्स अवॉर्ड–2026 में विशेष सम्मान*
इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल फॉर एक्सीलेंस, खुईयाँ सरवर के लिए गर्व का विषय है कि स्कूल की प्राइमरी टीचर सुश्री अमानत को ऑक्सफोर्ड एडवांटेज डिजिटल इकोसिस्टम टीचर्स अवॉर्ड–2026 के अंतर्गत स्पेशल मेंशन (नॉर्थ) – फाउंडेशनल स्टेज श्रेणी में सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि स्कूल में नर्सरी से पाँचवीं कक्षा तक ऑक्सफोर्ड एडवांटेज की पुस्तकें लागू हैं और इसी के पाठ्यक्रम का उपयोग शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में किया जाता है। यह पाठ्यक्रम बच्चों को उनकी शुरुआती कक्षाओं से ही बेहतर शैक्षणिक आधार प्रदान करने में सहायक है। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल श्री रवि कुमार ने सुश्री अमानत को बधाई देते हुए कहा कि एक शिक्षक का समर्पण, मेहनत और शिक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान अन्य शिक्षकों को भी अपने कार्य में उत्कृष्टता लाने के लिए प्रेरित करेगा। वहीं, डायरेक्टर श्री सुखविंदर पाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऑक्सफोर्ड एडवांटेज के पाठ्यक्रम का उपयोग इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सुश्री अमानत की उपलब्धि को पूरे स्कूल परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।