जंगल में ले जाकर युवक से मारपीट का मामला, 4 वांछित गिरफ्तार
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र में युवक को जंगल में ले जाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो 6 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
पीड़ित मोहम्मद सैफ के पिता की तहरीर पर हलिया थाने में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को मन्नान सिद्दीकी, मनीष पटेल, जाने आलम और नौशाद को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और मन्नान की बहन से बातचीत को लेकर विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई थी।
#मिर्जापुर #हलिया #MirzapurNews #PoliceAction #गिरफ्तारी #मारपीट #TodayMirzapurNews