गोरखपुर के शाहपुर इलाके के बशारतपुर स्थित स्माइल शेल्टर होम में दो युवकों के पहुंचने के बाद हंगामा हो गया। आरोप है कि दोनों युवक रैन बसेरा परिसर में कमरा मांग रहे थे। खबर है कि संचालक और कर्मचारियों के इनकार करने पर विवाद बढ़ा और गाली-गलौज व धमकी देने की बात सामने आई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा युवक और बाहर कार में बैठी महिला वहां से चले गए। शाहपुर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और शांतिभंग में चालान किया है।
[Gorakhpur]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews