Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

रेवाड़ी की बेटी डॉ. ऐश्वर्या सोनी को रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड से किया गया सम्मानित , हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं शिक्षा मंत्री श्री महिपाल सिंह ढांडा ने किया सम्मानित रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। रेवाड़ी के देव नगर ( कुतुबपुर ) की रहने डॉ. ऐश्वर्या सोनी ने दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (DCRUST), मुरथल से बायोटेक्नोलॉजी में पीएच.डी. पूरी की है। उनका शोध कार्य ट्यूबरकुलोसिस (Tuberculosis) के त्वरित निदान, विशेष रूप से Pleural Tuberculosis के निदान पर केंद्रित रहा। अपने शोध के दौरान उन्होंने इम्यूनोलॉजिकल एवं मॉलिक्यूलर तकनीकों के माध्यम से टीबी के त्वरित एवं अधिक प्रभावी निदान के लिए नवीन तकनीकों के विकास एवं मूल्यांकन पर कार्य किया। डॉ. सोनी ने वर्ष 2022 में Joint CSIR-UGC JRF/NET परीक्षा उत्तीर्ण की तथा ऑल इंडिया रैंक-90 प्राप्त कर अपनी अकादमिक एवं शोध क्षमता का परिचय दिया। इसी शोध यात्रा के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में कई शोध-पत्र प्रकाशित किए। उनके शोध कार्य का मुख्य उद्देश्य ट्यूबरकुलोसिस के शीघ्र एवं विश्वसनीय निदान के लिए नवीन इम्यूनोलॉजिकल और मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक प्लेटफॉर्म विकसित करना रहा है। अपने शोध कार्य में डॉ. ऐश्वर्या सोनी ने Pleural Tuberculosis के निदान के लिए विभिन्न आधुनिक तकनीकों पर कार्य किया तथा ऐसे डायग्नोस्टिक दृष्टिकोण विकसित किए, जो भविष्य में टीबी की शीघ्र पहचान और बेहतर रोग प्रबंधन में उपयोगी साबित हो सकते हैं। उनके शोध कार्य को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय में भी सराहना मिली है तथा उनके कई शोध-पत्र अच्छे इम्पैक्ट फैक्टर वाली अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। डॉ. ऐश्वर्या सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शोध मार्गदर्शकों प्रो. प्रमोद के. मेहता एवं प्रो. किरण नेहरा और परिवारजनों को दिया। उन्होंने विशेष रूप से प्रो. प्रमोद के. मेहता को एक उत्कृष्ट एवं प्रतिभाशाली वैज्ञानिक बताते हुए कहा कि ट्यूबरकुलोसिस के क्षेत्र में उनका विशेषज्ञ अनुभव और वैज्ञानिक मार्गदर्शन उनके शोध कार्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। डॉ. सोनी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके परिवार, शोध मार्गदर्शकों, संस्थान और उन सभी लोगों के योगदान का सम्मान है, जिन्होंने उनके शोध सफर में उनका साथ दिया। उन्होंने भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं रोग निदान के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले शोध के माध्यम से समाज के लिए उपयोगी वैज्ञानिक योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Rewari, Rewari | Aug 13, 2026

MORE NEWS

रेवाड़ी की बेटी डॉ. ऐश्वर्या सोनी को रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड से किया गया सम्मानित , हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं शिक्षा मंत्री श्री महिपाल सिंह ढांडा ने किया सम्मानित रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। रेवाड़ी के देव नगर ( कुतुबपुर ) की रहने डॉ. ऐश्वर्या सोनी ने दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (DCRUST), मुरथल से बायोटेक्नोलॉजी में पीएच.डी. पूरी की है। उनका शोध कार्य ट्यूबरकुलोसिस (Tuberculosis) के त्वरित निदान, विशेष रूप से Pleural Tuberculosis के निदान पर केंद्रित रहा। अपने शोध के दौरान उन्होंने इम्यूनोलॉजिकल एवं मॉलिक्यूलर तकनीकों के माध्यम से टीबी के त्वरित एवं अधिक प्रभावी निदान के लिए नवीन तकनीकों के विकास एवं मूल्यांकन पर कार्य किया। डॉ. सोनी ने वर्ष 2022 में Joint CSIR-UGC JRF/NET परीक्षा उत्तीर्ण की तथा ऑल इंडिया रैंक-90 प्राप्त कर अपनी अकादमिक एवं शोध क्षमता का परिचय दिया। इसी शोध यात्रा के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में कई शोध-पत्र प्रकाशित किए। उनके शोध कार्य का मुख्य उद्देश्य ट्यूबरकुलोसिस के शीघ्र एवं विश्वसनीय निदान के लिए नवीन इम्यूनोलॉजिकल और मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक प्लेटफॉर्म विकसित करना रहा है। अपने शोध कार्य में डॉ. ऐश्वर्या सोनी ने Pleural Tuberculosis के निदान के लिए विभिन्न आधुनिक तकनीकों पर कार्य किया तथा ऐसे डायग्नोस्टिक दृष्टिकोण विकसित किए, जो भविष्य में टीबी की शीघ्र पहचान और बेहतर रोग प्रबंधन में उपयोगी साबित हो सकते हैं। उनके शोध कार्य को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय में भी सराहना मिली है तथा उनके कई शोध-पत्र अच्छे इम्पैक्ट फैक्टर वाली अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। डॉ. ऐश्वर्या सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शोध मार्गदर्शकों प्रो. प्रमोद के. मेहता एवं प्रो. किरण नेहरा और परिवारजनों को दिया। उन्होंने विशेष रूप से प्रो. प्रमोद के. मेहता को एक उत्कृष्ट एवं प्रतिभाशाली वैज्ञानिक बताते हुए कहा कि ट्यूबरकुलोसिस के क्षेत्र में उनका विशेषज्ञ अनुभव और वैज्ञानिक मार्गदर्शन उनके शोध कार्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। डॉ. सोनी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके परिवार, शोध मार्गदर्शकों, संस्थान और उन सभी लोगों के योगदान का सम्मान है, जिन्होंने उनके शोध सफर में उनका साथ दिया। उन्होंने भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं रोग निदान के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले शोध के माध्यम से समाज के लिए उपयोगी वैज्ञानिक योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। - Rewari News