
अजय बंसल को पुनः प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत होने पर दी बधाई
भिवानी ,16 सितंबर,:भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय अजय बंसल को पुनः दूसरी बार प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय ‘मंगलम कमल’ पहुंचकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर पुष्पगुच्छ, पटका एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर अजय बंसल को नवदायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी व्यापार प्रकोष्ठ के पुूर्व सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष जन कल्याण सहयोग संगठन दीपक अग्रवाल तौला ने अजय बंसल को प्रदेश कोषाध्यक्ष का पुनः दायित्व प्रदान किए जाने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन , हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित केंद्र एवं प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अजय बंसल का संगठन के प्रति अनुभव, समर्पण एवं निष्ठा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रोहतक आदरणीय रणवीर ढाका , राजेश अग्रवाल सांकरोडिया — प्रभारी व्यावसायिक प्रकोष्ठ एवं लघु उद्योग, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मामन चंद अग्रवाल , भाजपा कार्यकर्ता अनिल अग्रवाल सहित गणमान्य बंधु एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।