Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत थाना कोसली पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चाकू से जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन ट्रैक डाउन" के तहत थाना कोसली पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में शामिल मुख्य आरोपी अंकेश उर्फ अतुल (निवासी गांव झाल) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते अपने साथी के कहने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। घटना का विवरण: जांचकर्ता ने बताया कि गत 26 मई को गांव झाल निवासी राजीव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था की बीती रात वह अपने दोस्तों के पास हुक्का पीने गया था। जब वह हुक्का पीकर घर लौटा और अपने घर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर गेट खोलकर उसे अंदर चढ़ाने लगा, तभी पीछे से उसके गांव का ही निवासी अंकेश उर्फ अतुल चाकू लेकर आया। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उसकी पीठ पर चाकू से वार कर दिया और वारदात को अंजाम देकर गांव की तरफ पैदल फरार हो गया। घायल अवस्था में उसके परिजन तुरंत उपचार के लिए उसे सरकारी अस्पताल कोसली लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके पश्चात परिजनों ने उसे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिस पर पुलिस ने थाना कोसली में हत्या के प्रयास व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पूछताछ में हुआ खुलासा: मामले की जांच करते हुए थाना कोसली पुलिस ने "ऑपरेशन ट्रैक डाउन" के अंतर्गत बुधवार को आरोपी अंकेश उर्फ अतुल निवासी गांव झाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी अंकेश ने अपना जुर्म कबूल करते हुए खुलासा किया कि उसने पुरानी रंजिश के चलते अपने दोस्त हरीश के साथ मिलकर वारदात की पूरी योजना बनाई थी। उसने अपने साथी हरीश के उकसाने और कहने पर ही राजीव पर जानलेवा हमला किया था। आगामी कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू के हैंडल की बरामदगी, सह-आरोपी हरीश की भूमिका व ठिकाने का पता लगाने तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर गहनता से पूछताछ करेगी। जल्द ही मामले के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Rewari, Rewari | Aug 13, 2026

MORE NEWS