देवरिया: पूर्व चेयरमैन को चाकू मारा, बचाने पहुंचे बेटे को भी किया घायल
#देवरिया के भुजौली कॉलोनी में मनबढ़ों ने भटनी के पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार गुप्त पर चाकू से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे उनके बेटे अजय कुमार गुप्त को भी घायल कर दिया गया। राजेश गुप्त का गोरखपुर और अजय का देवरिया मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Barhaj, Deoria | Sep 15, 2026