
सूरजपुर में सनसनीखेज 'ब्लाइंड डबल मर्डर' का पर्दाफाश! 20 लाख रुपये के लोन की रकम हड़पने के लालच में एक परिचित कारोबारी ने शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके मासूम बेटे सुजल की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले शिक्षिका को घर में पैर से गला घोंटकर मारा, फिर राज खुलने के डर से ट्यूशन से लौटे बेटे को मैगी खिलाने के बहाने कार में बैठाकर जंगल ले गया और सीमेंट के खंभे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों शव अलग-अलग इलाकों में फेंककर आरोपी फरार हो गया था, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।
सूरजपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध हुलिए (सफेद गमछा व काली टी-शर्ट) और ग्रैंड विटारा कार के सुराग के आधार पर आरोपी प्रवेश कुमार (मूल निवासी करनाल, हरियाणा) को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए जेवरात, दस्तावेज, मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त कार व हथियार बरामद कर लिए हैं। पुलिस की इस तत्परता और त्वरित कार्रवाई से अंधे दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई और आरोपी अब सलाखों के पीछे है।
#SurajpurPolice #DoubleMurderSolved #CrimeNews #ChhattisgarhPolice #BreakingNews #Justice #Surajpur #CrimeUpdate #FatafatNews