Public App Logo
#राठ से दिल दहला देने वाली खबर 🚨 💔 वीडियो कॉल पर पत्नी से बात करते हुए युवक ने दी जान, पत्नी ने भी किया आत्महत्या का प्रयास राठ के फरसौलियाना मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय रोहित वर्मा की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। जानकारी के अनुसार, रोहित ने बेंगलुरु में अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदा लगाकर जान दे दी। 📌 बताया जा रहा है कि रोहित ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। कुछ समय तक दोनों साथ रहे, लेकिन बाद में काम के चलते रोहित बेंगलुरु चला गया और पत्नी को घर पर ही छोड़ दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। ⚠️ पत्नी ने भी किया आत्महत्या का प्रयास घटना के बाद सोमवार को पत्नी नंदिनी (20) ने भी टॉयलेट क्लीनर पीकर जान देने का प्रयास किया। फिलहाल उनका कानपुर में इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है। 💔 परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ रोहित के पिता का दो महीने पहले ही निधन हुआ था। अब बेटे की मौत से मां ममता, भाई मोहित और बहन मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है। 👉 रिश्तों में बढ़ती दूरियां आखिर कब तक ऐसी घटनाओं को जन्म देती रहेंगी? 👍 लाइक करें | 🔁 शेयर करें | 💬 अपनी राय दें 🔔 पेज फॉलो करें अपडेट के लिए #Rath #Hamirpur #BreakingNews #EmotionalStory #UPNews #RathTimes #nonfollowers #nonfollowersviewers #followerseveryone #followforfollowback #foryoupage #photo #FacebookPage - Rath News