
रेवती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी बिहार से गिरफ्तार
बलिया। रेवती थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को बिहार के बक्सर जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना रेवती में दर्ज मु0अ0सं0 188/2026 में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 87, 64(2)M बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
वांछित अभियुक्त की तलाश में जुटी रेवती पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आशीष कुमार पुत्र दयानंद राम, निवासी ग्राम कांट, थाना ब्रह्मपुर, जिला बक्सर (बिहार), उम्र करीब 20 वर्ष को थाना कार्यालय ब्रह्मपुर, जनपद बक्सर से 2 सितंबर 2026 को शाम 5:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुलजीत, कांस्टेबल राहुल मौर्य, कांस्टेबल प्रवेश यादव और महिला कांस्टेबल प्रिया यादव शामिल रहीं।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय भेज दिया।
#बलिया_पुलिस
#रेवती_पुलिस
#POCSO_Act
#अपराध_पर_कार्रवाई
#BalliaNews