Public App Logo
टीकमगढ़: नपा दुकानों की गैलरी अतिक्रमण मुक्त होगी: अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी, 7 दिन में खाली न करने पर होगी कार्रवाई टीकमगढ़ में नगर पालिका द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने बनी अपनी दुकानों की गैलरी पर अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। गुरुवार को चस्पा किए गए इन नोटिसो में कब्जाधारियों को सात दिन के भीतर गैलरी खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है।। नगर पालिका की इन दुकानों के आगे बनी गैलरी को दुकानदारों ने अवैध रूप से घेर लिया है। कुछ दुकानदारों ने तो गैलरी को कवर करके होटल और अन्य दुकानें खोल ली हैं। यह गैलरी मूल रूप से लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई थी। नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि पार्षदों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 7 दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नगर पालिका सख्ती से कार्रवाई करते हुए कब्जा हटाएगी। - Tikamgarh News