Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

अमेठी: मुसाफिरखाना पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान के दौरान मो. नसीर (निवासी तकिया मजरे जमुवारी) तथा अमित दुबे उर्फ गौरव (निवासी खरगीपुर दुबे मजरे टिकरा) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में मो. नसीर के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस, जबकि अमित दुबे के पास से एक तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मुसाफिरखाना में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित दुबे उर्फ गौरव के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर सहित विभिन्न मामलों के कई मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं, जबकि मो. नसीर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। #Amethi #Musafirkhana #AmethiPolice #CrimeNews #ArmsAct #UttarPradesh #PoliceAction #BreakingNews

Amethi, Amethi | Jun 28, 2026

MORE NEWS

अमेठी: मुसाफिरखाना पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान के दौरान मो. नसीर (निवासी तकिया मजरे जमुवारी) तथा अमित दुबे उर्फ गौरव (निवासी खरगीपुर दुबे मजरे टिकरा) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में मो. नसीर के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस, जबकि अमित दुबे के पास से एक तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मुसाफिरखाना में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित दुबे उर्फ गौरव के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर सहित विभिन्न मामलों के कई मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं, जबकि मो. नसीर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। #Amethi #Musafirkhana #AmethiPolice #CrimeNews #ArmsAct #UttarPradesh #PoliceAction #BreakingNews - Amethi News