
ऑनलाइन ठगी की शिकार महिला के ₹28,500 वापस करवाए नूरपुर पुलिस की कार्रवाई।
कांगडा:नूरपुर में साइबर अपराध के खिलाफ नूरपुर पुलिस की तत्पर कार्रवाई के चलते ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई एक महिला के ₹28,500 वापस करवाए गए हैं। पुलिस थाना रेहन की टीम ने तकनीकी सहायता के माध्यम से कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को ट्रैक किया और पीड़िता के बैंक खाते में राशि सुरक्षित वापस करवाई।
जिला पुलिस नूरपुर के एडिशनल एसपी धर्मचंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 सितंबर 2026 को शिकायतकर्ता आशा देवी/रानी, निवासी गांव बरी, जिला कांगड़ा ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार एक अनजान कॉलर ने झांसे में लेकर उनके बैंक खाते से कुल ₹32,500 की ऑनलाइन ठगी कर ली थी।
शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस थाना रेहन की टीम ने मामले में आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया शुरू की। संबंधित पोर्टल/एमआरएम के माध्यम से संपर्क स्थापित कर लेनदेन को ट्रैक किया गया। पुलिस टीम के प्रयासों के परिणामस्वरूप ठगी की गई कुल राशि में से ₹28,500 पीड़ित महिला के बैंक खाते में वापस करवाने में सफलता मिली।
नूरपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के फोन कॉल या संदेश पर विश्वास न करें। किसी के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें और अपना OTP, UPI PIN या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
पुलिस ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होता है तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस थाने में इसकी सूचना दें। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को ट्रैक कर वापस करवाने की संभावना बढ़ जाती है।
#Nurpur #Kangra #NurpurPolice #CyberCrime #OnlineFraud #UPIFraud #CyberFraud #HimachalPradesh #CyberHelpline1930 #UTHimachal #UniqueTodayNews