⬇️राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतने पर नव्या बिष्ट का जोरदार स्वागत⬇️
पिथौरागढ़ :- द एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नव्या बिष्ट ने ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर विद्यालय और पिथौरागढ़ का नाम रोशन किया है। उपलब्धि के बाद विद्यालय पहुंचने पर नव्या का फूल-मालाओं और ट्रॉफी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मला कापड़ी और प्रबंधक स्वामी वीरेन्द्रानंद जी ने नव्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नव्या की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा सकें। नव्या की उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।