100 दिन में 3,881 गुम मोबाइल बरामद, वाराणसी जोन अव्वल
वाराणसी: वाराणसी जोन पुलिस ने 100 दिन के विशेष अभियान में 3,881 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। एक अगस्त से सात नवंबर तक चले अभियान में बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत आठ करोड़ 14 लाख 55 हजार रुपये आंकी गई। बरामद फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए।
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोरा ने बताया कि सभी नौ जनपदों में अभियान चलाया गया। पुलिस ने सीइआइआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर गुम मोबाइलों की खोजबीन की। विभिन्न थानों के साथ स्वाट और सर्विलांस टीमों को भी अभियान में लगाया गया। सितंबर में मोबाइल रिकवरी स्कोर के आंकड़ों के आधार पर वाराणसी जोन प्रदेश के सभी जोन में प्रथम स्थान पर रहा।
#letestअपडेट #LetestUpdate #LETESTNEWS #VaranasiUpdate #UPNews 👇👇